मंडला में मोटरसाइकिल पुलिया के नीचे गिरी, चार युवकों की मौत

मंडला में मोटरसाइकिल पुलिया के नीचे गिरी, चार युवकों की मौत
Share this news

मंडला (मध्यप्रदेश), 22 मार्च 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर जर्जर पुल से नीचे गिर गई जिस कारण वाहन पर सवार चार युवकों की मौत हो गई।

पौड़ी गांव से भैसवाही गांव जा रहे थे युवक

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात लगभग आठ बजे के करीब जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के भैंसवाही गांव के पास हुई जब एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार युवक पौड़ी गांव से भैसवाही गांव की ओर जा रहे थे।

चारों युवक गंभीर रुप से हुए घायल, बाद में मौत

थाना प्रभारी अनीता कुड़ापे ने बताया कि पुल से गुजरने के दौरान सड़क के गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल नीचे गिर गई।उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में चारों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

युवकों की पहचान:

  • रामतिला निवासी प्रमोद कुमार नरेती (24)
  • बस्तरी निवासी संतलाल उइके (23)
  • कुटरई निवासी शिवम यादव (25)
  • गंगाराम (22)

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर की जांच शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements