अमेरिका ने समुद्र में फंसे ईरानी तेल पर प्रतिबंधों को एक महीने के लिए हटाया

अमेरिका ने समुद्र में फंसे ईरानी तेल पर प्रतिबंधों को एक महीने के लिए हटाया
Share this news

फ्लोरिडा (अमेरिका), 21 मार्च 2026 (एपी)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन तेल की बढ़ती कीमतों को कम करने के प्रयासों के तहत उस ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को एक महीने के लिए हटाएगा जो समुद्र में फंसा है। यह छूट शुक्रवार तक जहाजों पर लद चुके ईरानी तेल पर लागू होगी और 19 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी।

मजबूरी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 

इससे पहले ईरान ने शुक्रवार को दुनिया भर के मनोरंजन और पर्यटन स्थलों को भी अपने जवाबी हमलों के तहत निशाना बनाने की धमकी दी थी, जबकि अमेरिका ने क्षेत्र में और अधिक युद्धपोत और मरीन भेजने की घोषणा की थी। कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनका प्रशासन वास्तव में इस क्षेत्र में सैन्य अभियानों को ‘‘समाप्त करने’’ पर विचार कर रहा है। उनकी यह पोस्ट तेल की कीमतों में और उछाल आने के बाद आयी, जिससे अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट आयी।

ये विरोधाभासी संदेश ऐसे समय में आए हैं जब युद्ध के समाप्त होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे।

ईरान ने इजराइल तथा पड़ोसी खाड़ी पर किए हमले

ईरान ने ऐसे वक्त में इजराइल तथा पड़ोसी खाड़ी अरब देशों में ऊर्जा स्थलों पर और हमले किए हैं जब ईद मनायी जा रही है जबकि ईरानी लोगों द्वारा फारसी नव वर्ष नवरोज मनाए जाने के बीच इजराइल ने भी तेहरान में हवाई हमले किए हैं।ईरान के हमलों से तेल की आपूर्ति बाधित हो रही है और पश्चिम एशिया के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी खाद्य और ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements