नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत

नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत
Share this news

अबूजा (नाइजीरिया), 31 मार्च 2026 (एपी)

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में एक समुदाय पर रात में हुए हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए।

नाइजीरिया में 48 घंटे का कर्फ्यू

प्रांतीय सूचना आयुक्त जॉयस लोह्या रामनाप ने एक बयान में कहा कि यह हमला रविवार रात प्लैटो प्रांत के जोस नॉर्थ क्षेत्र के गारी या वाये समुदाय पर हुआ। उन्होंने मृतकों की संख्या नहीं बताई, लेकिन कहा कि कई लोगों की जान गई है और कुछ घायल हुए हैं। रामनाप ने कहा कि प्रांतीय सरकार ने 48 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया है।

20 लोगों की मौत की पुष्टि

किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन निवासियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि बाइक पर सवार कई बंदूकधारियों ने समुदाय में अंधाधुंध गोलीबारी की। एक निवासी इबुकुन फालोडुन ने बताया कि 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements