सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन
Share this news

पारामारिबो, 31 मार्च 2026 (एपी)

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। सूरीनाम की राष्ट्रपति जेनिफर गीरलिंग्स-सायमंस ने सोशल मीडिया पर एक बयान में उनके निधन की पुष्टि की।

हालांकि उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि संतोखी का निधन कैसे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न सार्वजनिक पदों पर उनकी वर्षों की सेवा को हमेशा याद किया जाएगा।’’ पूर्व पुलिस आयुक्त रहे संतोखी ने 1982 में कम से कम 12 राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की हत्या मामले की जांच की थी। नेताओं की हत्याओं की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया था।

‘चान’ के नाम से प्रख्यात संतोखी ने राष्ट्रपति के रूप में 2020 से 2025 तक देश की बागडोर संभाली थी। इससे पहले वह 2005 से 2010 तक न्याय एवं पुलिस मंत्री भी रहे थे।

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन ने ‘एक्स’ पर लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति के असामयिक निधन से वह अत्यंत दुखी और स्तब्ध हैं।उन्होंने कहा, ‘‘ संतोखी ने नीदरलैंड और सूरीनाम के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए निरंतर काम किया।’’

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements