ग्वालियर में शादी की खुशी में शराब न पिलाने से नाराज पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन और परिवार को पीटा

ग्वालियर में शादी की खुशी में शराब न पिलाने से नाराज पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन और परिवार को पीटा
Share this news

ग्वालियर, 03 अप्रैल 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में शादी की खुशी में शराब नहीं पिलाने को लेकर कुछ पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन सहित एक परिवार के सदस्यों की कथित तौर पर पिटाई कर दी।

दुल्हन और मेहमानों पर हमला

आरोन थाना क्षेत्र के पाटई गांव में मंगलवार रात हुई इस घटना में दूल्हे के परिवार के कुछ सदस्य घायल हुए है। परिवार के सदस्यों ने यह आरोप भी लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष घरेलू सामान के साथ रुपये भी लूट ले गए।

30 मार्च को हुई थी शादी

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) मनीष यादव ने पत्रकारों को बताया कि पटाई गांव के रहने वाले महेश जाटव की 30 मार्च को शादी हुई थी और इस खुशी में उनके पड़ोसियों ने शराब पिलाने को कहा, जिसे लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि दूल्हे ने शराब के रुपये देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों में मारपीट हो गई। घायलों की चिकित्सकीय जांच कराई गई और पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सामान और पैसे भी लूट ले गए

महेश जाटव की मां शीला जाटव ने पत्रकारों से कहा कि दुल्हन के आने के बाद घर में रस्में चल रही थीं कि इसी दौरान कुछ पड़ोसी आ गये और महेश से शराब के लिए रुपये मांगने लगे। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर विवाद हो गया और फिर पड़ोसियों ने उनके परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी। शीला ने आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने के दौरान पड़ोसियों ने उनकी, उनके पति और महेश की दुल्हन को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, वे घरेलू सामान के साथ घर पर रखे कुछ रुपये भी लूट ले गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements