KKR vs SRH : रेड्डी के हरफनमौला खेल से हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रन से हराया

Share this news

कोलकाता, 03 अप्रैल 2026 (भाषा)

हेनरिच क्लासेन (52) के जुझारू अर्धशतक र नीतिश कुमार रेड्डी (दो विकेट और 39 रन) के हरफनमौला खेल के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में बृहस्पतिवार को यहाँ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 65 रन से हराकर मौजूदा सत्र में जीत का खाता खोला।

हैदराबाद ने बनाए थे 226 रन

सनराइजर्स ने आठ विकेट पर 226 रन बनाने के बाद जयदेव उनादकट (21 रन पर तीन विकेट), इशान मलिंगा (14 रन पर दो विकेट) और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रेड्डी (17 रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी से केकेआर की पारी को 16 ओवर में 161 रन पर समेट दिया।

केकेआर की दूसरी हार

केकेआर की यह दो मैचों में दूसरी हार है। केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने 25 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया। फिन ऐलन ने सात गेंदों में 28 रन बनाए, लेकिन उनकी तेज पारी का फायदा उठाने में टीम नाकाम रही। केकेआर के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने चार, जबकि वैभव अरोड़ा ने दो विकेट लिए।

रेड्डी के हरफनमौला खेल से पहुंचा सनराइजर्स बड़े स्कोर तक

नौवें ओवर में हालांकि मुजरबानी को गेंद सौंपने का फैसला निर्णायक साबित हुआ। इसमें रिंकू सिंह के शानदार क्षेत्ररक्षण ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहले डीप कवर-पॉइंट पर किशन का बेहतरीन कैच लपका और फिर अभिषेक के पुल शॉट पर भी अहम कैच पूरा किया। क्लासेन और रेड्डी ने बीच के ओवरों में संभलकर खेलने के बाद आखिरी ओवरों में तेजी से रन जुटाकर सनराइजर्स को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

 हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन) : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने.

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स की XI : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर),  रिंकू सिंह,  रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी.

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements