देहरादून, 01 मई 2026 (भाषा)
उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा और अगले माह शुरू होने वाली हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए कुल पंजीकरण बृहस्पतिवार को 25,76,149 तक पहुंच गए। राज्य प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। आंकड़ों के अनुसार, अब तक 25,76,149 श्रद्धालु यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं ।
केदारनाथ बना पहली पसंद, 23 मई से हेमकुंड यात्रा शुरू
केदारनाथ धाम 9,09,432 पंजीकरणों के साथ सबसे पसंदीदा गंतव्य साबित हुआ है जबकि इसके बाद बदरीनाथ में 7,63,564 पंजीकरण हुए हैं । गंगोत्री और यमुनात्री में क्रमशः 4,43,387 और 4,28,866 पंजीकरण हुए हैं जबकि 23 मई को शुरू हो रही हेमकुंड साहिब के लिए 30,900 तीर्थयात्री अपने पंजीकरण करवा चुके हैं।
भौतिक केंद्रों पर उमड़ी भीड़
प्रदेश में भौतिक पंजीकरण केंद्रों पर बृहस्पतिवार को 5,337 तीर्थयात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया। ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और हरिद्वार केंद्र में सबसे अधिक भीड़ देखी गई, जहां क्रमशः 2,463 और 2,486 पंजीकरण हुए।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

