मध्य प्रदेश में क्रूज दुर्घटना में मारे गए लोगों में तमिलनाडु के पांच लोग शामिल

मध्य प्रदेश में क्रूज दुर्घटना में मारे गए लोगों में तमिलनाडु के पांच लोग शामिल
Share this news

चेन्नई, 02 मई 2026 (भाषा)

मध्य प्रदेश के बरगी बांध में क्रूज पलटने से मारे गए नौ लोगों में से तमिलनाडु के पांच पर्यटक थे।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुए हादसे में मारे गए तीन लोग तिरुचिरापल्ली के मूल निवासी थे और दो तिरुपुर के थे।

राज्य के मृतकों की पहचान तिरुचिरापल्ली निवासी आर कामराज (38), उनकी पत्नी करुकुझली (38) और उनके बेटे तमिल वेंधन (चार) के रूप में हुई है।

सूत्रों ने बताया कि हादसे में करुकुझली की रिश्तेदार पी सौभाग्या (42) और सौभाग्या का बेटा पी मयूरन (आठ) की भी मौत हो गई। ये दोनों तिरुपुर के रहने वाले थे।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements