होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर 20000 टन एलपीजी लेकर गुजरात पहुंचा जहाज

होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर 20000 टन एलपीजी लेकर गुजरात पहुंचा जहाज
Share this news

कांडला (गुजरात), 18 मई 2026 (भाषा)

पश्चिम एशिया संकट के बीच कतर से 20000 टन एलपीजी लेकर चला एक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि मार्शल आइलैंड के ध्वज वाला पोत ‘एमवी सिमी’ कतर से रवाना हुआ था और 13 मई को होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के बाद शनिवार रात करीब 11:30 बजे कांडला बंदरगाह पर पहुंचा।

मार्च से अब तक 13 भारतीय जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे

अधिकारियों के अनुसार, मार्च की शुरुआत से अबतक 13 भारतीय ध्वज वाले जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं। इनमें 12 एलपीजी टैंकर और एक कच्चा तेल ले जाने वाला जहाज शामिल है।

पश्चिम एशिया तनाव से समुद्री मार्ग पर असर

ओमान तट के निकट स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग माना जाता है, जहां से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण इस समुद्री मार्ग पर गंभीर असर पड़ा है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements