महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर, सात लोगों की मौत और 19 अन्य घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर, सात लोगों की मौत और 19 अन्य घायल
Share this news

अमरावती, 02 अक्टूबर 2026 (भाषा)

अमरावती जिले में समृद्धि राजमार्ग पर एक ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी जिससे सात लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।

5 लोगों की मौके पर मौत, 21 घायल

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा धामणगांव रेलवे स्टेशन के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे के चैनल-97 पर रात बारह बज कर करीब 45 मिनट पर हुआ। अधिकारी ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।

घायलों का वर्धा अस्पताल में इलाज जारी

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले धामणगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वर्धा स्थित ‘अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च’ रेफर कर दिया गया।

दो और लोगों की मौत की पुष्टि

अदाणी इंस्टीट्यूट के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अस्पताल लाए गए दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि गंभीर रूप से घायल एक मरीज को नागपुर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements