छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश), 18 मई 2026 (भाषा)
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हनोतिया रोड पर हादसा, 3 लोगों की मौत
जुन्नारदेव पुलिस थाने के प्रभारी जगोतिन मसराम ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर हनोतिया रोड पर रविवार शाम को यह हादसा हुआ। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सुरेश नागवंशी ने बताया कि जुन्नारदेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो लोगों को मृत लाया गया जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान:
- चंद्रभान यादव (20)
- सोनू यादव (20)
- चमन यादव (16)
घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। नागवंशी ने बताया कि पुलिस द्वारा इस संबंध में कार्यवाही की जा रही है और तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

