सिवनी : छोटे भाई का सेहरा नहीं सुहाया, दुल्हन को कुल्हाड़ी से काट डाला

सिवनी : छोटे भाई का सेहरा नहीं सुहाया, दुल्हन को कुल्हाड़ी से काट डाला
Share this news

सिवनी (मप्र), 23 मई 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में छोटे भाई की शादी से नाराज एक व्यक्ति ने उसकी 10 दिन पहले ब्याह कर आयी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि जबलपुर जिले के बरगी थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी सरिता मरकाम (23) का विवाह 10 दिन पहले सिवनी जिले के खजरी गांव निवासी बबलू मरकाम से हुआ था। उन्होंने बताया कि बबलू का बड़ा भाई अब्बू मरकाम (35) अविवाहित है और छोटे भाई की शादी होने से वह नाराज था। इसी बात को लेकर दो दिन पहले उसका अपने पिता लच्छी मरकाम से विवाद भी हुआ था, जिसके बाद वह घर छोड़कर चला गया था।

पैर छूने से इंकार करने पर कर दी कुल्हाड़ी से हत्या

लालचंदानी ने बताया कि शुक्रवार सुबह अब्बू कुल्हाड़ी लेकर घर पहुंचा। उस समय बबलू किसी काम से घर से बाहर गया था, जबकि घर में सरिता, उसके ससुर और आरोपी की भांजी मौजूद थी। उन्होंने बताया कि घर पहुंचने के बाद आरोपी ने फिर झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान उसने सरिता से पैर छूने को कहा। सरिता द्वारा इनकार किए जाने पर विवाद बढ़ गया।

मासूम भांजी बनी चश्मदीद गवाह

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीच-बचाव करने के प्रयास में भांजी ने हंसिया उठा लिया, लेकिन आरोपी ने उससे हंसिया छीनकर उसे डरा-धमका कर भगा दिया। इसके बाद उसने सरिता के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गांव के समीप जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements