पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये, डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़े

पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये, डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़े
Share this news

नयी दिल्ली, 25 मई 2026 (भाषा)

देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में सोमवार को 2.61 से 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई। यह पिछले दो हफ्तों से भी कम समय में चौथी वृद्धि है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर उपभोक्ताओं तक पहुंचा रही हैं।

पेट्रोल-डीजल 7.5 रुपये महंगा

इस ताजा बढ़ोतरी के बाद, लंबे समय तक कीमतों में स्थिरता रहने के बाद 15 मई से शुरू हुए संशोधन के तहत पेट्रोल और डीजल के दामों में कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। इससे अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति के दबाव और परिवहन लागत बढ़ने की आशंकाएं तेज हो गई हैं। उद्योग सूत्रों के अनुसार, कीमतों में हुए इस ताजा संशोधन में पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।

पेट्रोल के नए रेट

शहरनए लागू हुए रेटबढ़े हुए दाम
दिल्ली102.12 रुपये प्रति लीटर2.61 रुपये
मुंबई111.21 रुपये प्रति लीटर2.87 रुपये
कोलकाता113.51 रुपये प्रति लीटर2.72 रुपये
चेन्नई 107.77 रुपये प्रति लीटर 2.46 रुपये

डीजल के बढ़े हुए रेट

शहरनए लागू हुए रेटबढ़े हुए दाम
दिल्ली 95.20 रुपये प्रति लीटर2.71 रुपये
मुंबई97.83 रुपये प्रति लीटर2.80 रुपये
कोलकाता99.82 रुपये प्रति लीटर2.81 रुपये
चेन्नई 99.55 रुपये प्रति लीटर 2.57 रुपये

डॉलर के मुकाबले गिरा रुपया, ईंधन आयात हुआ महंगा

ईंधन की कीमतों में यह लगातार वृद्धि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, रिफाइनिंग मार्जिन में कमी और रुपये के कमजोर होने के कारण हुई है, जिससे आयात लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements