गर्मी तो झेल लेंगे, पर भाजपा प्रायोजित महंगाई की आग से जनता के पसीने छूट रहे : खरगे

गर्मी तो झेल लेंगे, पर भाजपा प्रायोजित महंगाई की आग से जनता के पसीने छूट रहे : खरगे
Share this news

नयी दिल्ली, 27 मई 2026 (भाषा)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बढ़ती गर्मी के मद्देनजर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि गर्मी तो बर्दाश्त हो जाएगी, लेकिन ‘‘भाजपा प्रायोजित महंगाई’’ की आग से जनता के पसीने छूट रहे हैं।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘गर्मी तो झेल लेंगे, पर भाजपा प्रायोजित महंगाई की आग से आम जनता के पसीने छूट रहे हैं। अपनी सरकार की लूट पर भी कभी कुछ बोलिए, मोदी जी ?’’

उनका बयान प्रधानमंत्री मोदी की उस अपील के बाद आया, जिसमें उन्होंने देशवासियों से भीषण गर्मी के बीच ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी पीते रहने के लिए कहा है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements