तेलंगाना : घर में एलपीजी सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत

तेलंगाना : घर में एलपीजी सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत
Share this news

हैदराबाद, 05 जून 2026 (भाषा)

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक मकान में रसोई गैस का सिलेंडर फटने से एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, यह घटना जिले के मिरियालगुडा स्थित दो कमरों वाले मकान में तड़के हुई, जब सभी लोग सो रहे थे।

मृतकों की पहचान:

  1. चंद्रम्मा (50)
  2. उनके पोते लक्ष्मण (17)
  3. पोती प्रनती (14)

बच्चों के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है तथा उनकी मां आजीविका की तलाश में अपने मूल स्थान से पलायन कर चुकी हैं। पुलिस ने बताया कि सिलेंडर फटने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements