शाजापुर में ट्रक से टकराई बस, चालक की मौत, 18 यात्री घायल

शाजापुर में ट्रक से टकराई बस, चालक की मौत, 18 यात्री घायल
Share this news

शाजापुर (मध्यप्रदेश), 07 जून 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक ट्रक के पिछले से एक निजी बस के टकरा जाने से बस चालक की मौत हो गई जबकि 18 यात्री घायल हो गए।

इंदौर से ललितपुर जा रही थी बस

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सुनेरा थानाक्षेत्र में जिले के मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर एक ढाबे के पास रात करीब दो बजे हुई। सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि बस मध्यप्रदेश के इंदौर से उत्तर प्रदेश के ललितपुर जा रही थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान बस आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई।

दो गर्भवती महिलाओं समेत 18 यात्री घायल

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में अशोकनगर जिले के निवासी बस चालक मनोहर सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई। मुकाती ने बताया कि हादसे में दो गर्भवती महिलाओं समेत 18 यात्री घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements