जबलपुर में गोली लगने से भाजपा नेत्री की मौत, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर में गोली लगने से भाजपा नेत्री की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Share this news

जबलपुर (मध्यप्रदेश), 07 जून 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के जबलपुर में शनिवार देर रात एक विवाद के दौरान अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर गोली लग जाने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय नेता संगीता रजक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना रांझी थाना क्षेत्र के पुराने शोभापुर में शनिवार रात करीब एक बजे हुई।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में कहा कि भाजपा की पूर्व पार्षद प्रत्याशी संगीता रजक की गोली लगने से एक निजी अस्पताल में मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।

आखिर क्या हुआ था?

उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि शनिवार रात एक बजे उनके घर के बाहर कुछ विवाद हो रहा था और इस सिलसिले में उनके पति और देवर वहां गए हुए थे। उन्होंने कहा कि संगीता रजक घर में रखी लाइसेंसी बंदूक उन्हें देने निकली थीं और इसी दौरान उसका ट्रिगर दबा गया और गोली उनके पेट में जा लगी।

कुछ दिन पहले ही हुई थी घर पर बमबारी की घटना

गोल्हानी ने बताया कि कुछ स्थानीय असामाजिक तत्वों ने संगीता रजक के घर पर कुछ दिन पहले ही बमबारी की घटना को अंजाम दिया था और क्षेत्र में दहशत फैलाई थी, जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से परिवार ने लाइसेंसी बंदूक ली थी। उन्होंने कहा कि बंदूक जब्त कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements