गुजरात में कार की ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत

Share this news

मोरबी (गुजरात), 06 जून 2026 (भाषा)

गुजरात के मोरबी जिले में एक कार की डंपर ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा ?

हलवद पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे मोरबी-हलवद राजमार्ग पर चरडवा गांव के पास हुआ। उस समय डंपर ट्रक सड़क पार कर रहा था, तभी कार उससे जा टकराई। दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को बाहर निकालने के लिए मशीन की मदद लेनी पड़ी।

कार में सवार थे कुल सात

अधिकारी ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने राजकोट के एक अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। दो घायलों को गंभीर हालत में राजकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान:

मृतकों में परेश धाधेया (24) भी शामिल हैं, जो पहले एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए थे और उन्हें भालवद तालुका के रांचोरगढ़ से अस्पताल ले जाया जा रहा था। अन्य मृतकों की पहचान प्रेमजी धाधेया (आम आदमी पार्टी के तालुक पंचायत सदस्य), सुरेश सिरोया (47), वीराम धाधेया (28) और भरत धाधेया (39) के रूप में हुई है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements