राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम अभिनेता सलीम कुमार का निधन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम अभिनेता सलीम कुमार का निधन
Share this news

कोच्चि, 07 जून 2026 (भाषा)

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम अभिनेता सलीम कुमार का निमोनिया के इलाज के दौरान यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात करीब 10.43 बजे उनका निधन हुआ।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में ली अंतिम साँस

कुछ साल पहले लिवर प्रतिरोपण करवा चुके अभिनेता को शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। परिवार के सूत्रों के अनुसार, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

कॉमेडी रोल्स के किंग थे सलीम कुमार

मलयालम सिनेमा में एक जाना-पहचाना चेहरा रहे कुमार ने 1990 के दशक के आखिर में फिल्मी जगत में कदम रखने से पहले ‘मिमिक्री’ और हास्य के माध्यम से पहचान हासिल की। ​​उन्होंने 1997 में फिल्म जगत में पदार्पण किया लेकिन 2000 के दशक में उनके हास्य अभिनय ने उन्हें व्यापक लोकप्रियता दिलाई।

उन्होंने ‘अचनुरंगथा वीडू’ में अपने अभिनय के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार में द्वितीय सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता और बाद में ‘अदामिंते मकान अबू’ (2010) में उनके प्रशंसित अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और केरल राज्य फिल्म पुरस्कार दोनों मिले।

केरल के सीएम वीडी सतीशन ने दी श्रद्धांजलि

केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें ‘‘सिर्फ एक फिल्मी सितारे से कहीं बढ़कर भाई और परिवार का सदस्य’’ बताया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘सलीम कुमार उत्तर परवूर का गौरव थे। गरीबी और कठिनाइयों का सामना करने वाले एक साधारण परिवार में जन्मे सलीम कुमार ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर भारतीय सिनेमा के शिखर को छुआ। वह विलक्षण प्रतिभा के धनी थे जिन्होंने अपने काम के दम पर ऑस्कर नामांकन तक का सफर तय किया।’’

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements