मंत्रिमंडल ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि तक सेवा देने के लिए नरेन्द्र मोदी की सराहना की

मंत्रिमंडल ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि तक सेवा देने के लिए नरेन्द्र मोदी की सराहना की
Share this news

नयी दिल्ली, 10 जून 2026 (भाषा)

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को, निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि तक सेवा देने के लिए नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर हुई बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री का खड़े होकर अभिवादन किया।

मोदी बुधवार को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए और उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

छब्बीस मई 2014 को प्रचंड जीत के साथ मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था। 2019 में वह और भी बड़े जनादेश के साथ दोबारा निर्वाचित हुए और उसी साल 30 मई को उनका दूसरा कार्यकाल शुरू हुआ। उनका लगातार तीसरा कार्यकाल 9 जून, 2024 को शुरू हुआ था।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements