झारखंड में बिजली गिरने से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

झारखंड में बिजली गिरने से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत
Share this news

रांची, 14 जून 2026 (भाषा)

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में तीन महिलाओं और 10 वर्षीय लड़के समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।

कम से कम सात लोगों की गई जान

मृतकों में दो-दो लोग रांची और गढ़वा जिलों के हैं, जबकि अन्य घटनाएं चतरा, गिरिडीह और सरायकेला-खरसावां जिलों में हुईं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार सुबह ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों में झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने से कम से कम सात लोगों की जान गई है।’’

रांची में दो लोगों की मौत

पिठौरिया थाने के उपनिरीक्षक सत्यदेव प्रसाद ने बताया, ‘‘रांची जिले में दो लोगों की मौत हुई है। उनकी पहचान बधु गांव के जीतू महली (55) और कटमकुली गांव की निराशो देवी (33) के रूप में हुई है। दोनों खेत में काम कर रहे थे, तभी उन पर बिजली गिर गई।’’ उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गढ़वा में भी दो लोगों की मौत

एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार, में भी दो लोगों की मौत हुई। मृतकों की पहचान खरौंधी थाना क्षेत्र के सुंडी गांव निवासी रीना देवी (30) और केतार थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी रामअवतार पाल (65) के रूप में हुई है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements