दो डंपरों के बीच फंसी एसयूवी में आग, दो लोग जिंदा जले

दो डंपरों के बीच फंसी एसयूवी में आग, दो लोग जिंदा जले
Share this news

जबलपुर, 14 जून 2026 (भाषा)

जबलपुर के बाहरी इलाके में शनिवार शाम दो डंपरों के बीच फंसने के बाद एक एसयूवी में आग लग गई जिससे दो लोगों की जलकर मौत हो गई।

मंडला से जबलपुर जा रहे थे लोग

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा बरेला थाना क्षेत्र के शारदा मंदिर के पास हुआ, जब स्कॉर्पियो में सवार लोग मंडला से जबलपुर जा रहे थे। एसयूवी ने एक डंपर से आगे निकलने की कोशिश और जब दूसरे भारी वाहन को पार करने की कोशिश कर रही थी, तभी पीछे से आ रहा डंपर उसके बराबर आ गया।

200 मीटर तक घिसटती रही स्कॉर्पियो

शर्मा ने बताया, ‘‘स्कॉर्पियो दोनों डंपर के बीच फंस गई और करीब 200 मीटर तक घिसटती रही। इसके बाद उसमें आग लग गई और दोनों सवार अंदर ही फंसे रह गए।’’

मृतकों की पहचान:

  • हरियाणा के रोहतक निवासी प्रशांत (45)
  • चालक मोनू शर्मा (42)

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements