अशोकनगर में बस और मोटरसाइकिल की टक्कर, तीन युवकों की मौत

अशोकनगर में बस और मोटरसाइकिल की टक्कर, तीन युवकों की मौत
Share this news

अशोकनगर, 02 जुलाई 2026 (भाषा)

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में बृहस्पतिवार शाम एक बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सोनेरा गांव के पास हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि हादसा कचनार थाना क्षेत्र में सोनेरा गांव के पास हुआ। कचनार थाना प्रभारी पूनम सेलर ने बताया कि मृतकों की पहचान गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र के क्यापुर गांव निवासी मोकम प्रजापति (30), फूल सिंह शिकारी (32) और सुनील मेहतर (35) के रूप में हुई है।

तीनों युवकों की मौके पर ही मौत

उन्होंने बताया कि तीनों युवक मोटरसाइकिल से सोनेरा गांव आए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर सामने से आ रही एक निजी बस से हो गई। सेलर ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों को सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements