मेरठ में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निशा चौहान की पति ने चाकू गोद कर हत्या की

मेरठ में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निशा चौहान की पति ने चाकू गोद कर हत्या की
Share this news

मेरठ, 03 जुलाई 2026 (भाषा)

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार को एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और ब्यूटिशियन की कथित तौर पर उसके पति ने चाकू गोद कर हत्या कर दी।

खुद पर भी किया आत्महत्या करने का प्रयास

पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

ब्यूटिशियन का काम करती थी निशा

पुलिस के अनुसार, घटना सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे की है, मृतका की पहचान निशा चौहान (40) के रूप में हुई है और वह सोशल मीडिया पर सक्रिय थी और ब्यूटिशियन का काम करती थी।

मौके पर ही निशा ने तोड़ा दम

सरधना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को हर्रा कस्बे में एक महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निशा और उसके पति प्रदीप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान प्रदीप ने कथित तौर पर पत्नी पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान बीच-बचाव करने पर दंपति का एक बच्चा भी मामूली रूप से चोटिल हो गया। उसे घायल अवस्था में हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements