मुंबई के मानखुर्द में ‘चॉल’ ढह जाने से छह लोगों की मौत, एक घायल; एनडीआरएफ टीम पहुंची

मुंबई के मानखुर्द में ‘चॉल’ ढह जाने से छह लोगों की मौत, एक घायल; एनडीआरएफ टीम पहुंची
Share this news

मुंबई, 06 जुलाई 2026 (भाषा)

मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार रात भारी बारिश के बीच तीन मंजिला ‘चॉल’ ढह जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया।

मलबे में एक व्यक्ति के फंसे होने की आशंका

अधिकारियों ने बताया कि मलबे के नीचे एक व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है। उसे खोजने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों सहित कई एजेंसियों द्वारा एक संयुक्त बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों के अनुसार, चार महिलाओं और एक पुरुष को नगर निकाय द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल में ‘‘मृत अवस्था में’’ लाया गया। एक अन्य पुरुष को राजावाड़ी अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि एक घायल पुरुष का इलाज बीएमसी द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल में किया जा रहा है।

रात करीब 8.30 बजे हुआ हादसा

अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे हनुमान मंदिर के पीछे स्थित जनता नगर की चॉल नंबर-5 में हुआ।

तीन मंजिला इमारत के दो-तीन घर ढह गए

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भूतल सहित तीन मंजिला इमारत के दो-तीन कमरे अचानक ढह गए। इसके बाद, मुंबई अग्निशमन दल (एमएफबी), पुलिस, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के वार्ड कार्यालय तथा ‘108’ एंबुलेंस सेवा के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

बारिश से बचाव कार्य में व्यवधान

अधिकारियों ने बताया कि मलबे के नीचे और लोगों के फंसे होने का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय पार्षद नवनाथ बान ने भी कहा कि एक और व्यक्ति लापता है। उन्होंने बताया कि ‘चॉल’ का हिस्सा पास की एक झोपड़ी पर गिर गया। उन्होंने कहा कि भारी बारिश की वजह से बचाव कार्य में व्यवधान आ रहा है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements