फरीदाबाद शिक्षिका हत्याकांड : आरोपी ने दो महीने पहले रची थी साजिश, वारदात के लिए खरीदा था चाकू

फरीदाबाद शिक्षिका हत्याकांड : आरोपी ने दो महीने पहले रची थी साजिश, वारदात के लिए खरीदा था चाकू
Share this news

 

फरीदाबाद, 05 अगस्त 2026 (भाषा)

फरीदाबाद के एक निजी स्कूल में शिक्षिका की हत्या के आरोपी 21 वर्षीय अमित ने करीब दो महीने पहले ही इस वारदात की साजिश रच ली थी और इस घटना को था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से संध्या शर्मा (28) पर हमला करने के अवसर की तलाश में था।

गर्दन और सीने पर 27 से अधिक वार

पुलिस के अनुसार, सोमवार को हुए इस हमले में आरोपी ने संध्या की गर्दन और सीने पर 27 से अधिक बार लगातार तेजी से वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कथित घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

पुलिस ने बताया कि अमित, संध्या शर्मा को पसंद करता था, लेकिन वह उसे नहीं चाहती थीं। संध्या ने पहले अमित के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद उसने माफी मांग ली थी। जांचकर्ताओं के अनुसार, संध्या के स्कूल और निवास स्थान दोनों बदल लेने के बाद से आरोपी उससे काफी नाराज था।

उस दिन स्कूल में क्या हुआ?

पुलिस के अनुसार, अमित सुबह करीब 9.30 बजे सिकरोना गांव स्थित स्कूल में पहुंचा और उसने कथित तौर पर संध्या को उसके पति का नाम लेकर कक्षा से बाहर बुलाया। उसने बताया कि जैसे ही संध्या बाहर आई, आरोपी ने उस पर हमला कर दिया।

दो घंटे में दबोचा गया आरोपी

पुलिस ने हमले के दो घंटे के भीतर ही कोट गांव के निवासी आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने शुरुआत में संध्या के स्कूल आने-जाने के दौरान उस पर हमला करने के बारे में सोचा था, लेकिन पकड़े जाने के डर से उसने यह योजना छोड़ दी। इसके बाद उसने स्कूल के भीतर घुसकर वारदात को अंजाम देने का फैसला किया।

चाकू मुड़ने के बाद भी करता रहा ताबड़तोड़ वार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “आरोपी इतना गुस्से में था कि चाकू के मुड़ जाने के बाद भी वह वार करता रहा।” उन्होंने यह भी बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया गया है तथा आरोपी की मोटरसाइकिल और उसके कपड़े बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

हमले का खौफनाक वीडियो सीसीटीवी में कैद

पुलिस ने बताया कि यह हमला स्कूल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। उसने बताया कि आरोपी ने हमले के दौरान बीच-बचाव करने की कोशिश करने वाले एक कर्मचारी को भी धमकाया था।

हंसी-खुशी रह रहा था दो बच्चों का परिवार

संध्या के पति विक्की गुर्जर के अनुसार, संध्या सिरोही गांव के एक स्कूल में पढ़ाती थी और वहीं उसकी मुलाकात अमित से हुई थी। गुर्जर ने कहा कि यदि पुलिस ने पहले दर्ज कराई गई छेड़छाड़ की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की होती, तो शायद आज संध्या जिंदा होतीं। फिरोजपुर गांव के निवासी गुर्जर और डबुआ इलाके के रहने वाली संध्या का प्रेम विवाह हुआ था। दंपति के दो बच्चे हैं।

दूध बेचकर चलाता था आजीविका

पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसके दोनों भाई अलग-अलग अस्पतालों में नौकरी करते हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि अमित भैंस पालकर व दूध बेचकर अपनी आजीविका चलाता है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements