सीहोर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत

सीहोर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत
Share this news

सीहोर (मप्र), 20 अगस्त 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में बुधवार को पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना इछावर थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में मोगरा रोड के पास हुई

मृतकों की पहचान :

  • प्रशांत (12)
  • पृथ्वीराज (10)
  • दीक्षांत (11)

गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से मौत

पुलिस ने बताया कि खेलते-खेलते तीनों बच्चे मोगरा रोड की ओर चले गए तथा गहरे गड्ढे में नहाने के लिए उतर गये जो बारिश के कारण भर गया था। पुलिस के अनुसार इसी दौरान ये बच्चे डूब गए।

गड्ढे के निर्माण में लापरवाही की होगी वैधानिक जांच

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चों के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गयी। उन्होंने बताया कि गड्ढे के निर्माण तथा संभावित लापरवाही के सभी पहलुओं की वैधानिक जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements