कमल नाथ ने दी रवीश कुमार को बधाई

IMAGE - SOCIAL MEDIA
Share this news

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने देश के पत्रकार श्री रवीश कुमार को प्रतिष्ठित रमन मैग्सेसे सम्मान मिलने पर बधाई दी है। 

श्री कमल नाथ ने ट्वीट संदेश में कहा कि पत्रकारिता के ज़रिए श्री रवीश कुमार ने आम लोगों की आवाज़ को अभिव्यक्ति देने का काम किया है। पत्रकारिता के मान्य सिद्धान्तों का पालन करते हुए वे सृजनात्मक और सुधारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से लोगों को मुद्दों के प्रति शिक्षित और सजग करने का भी महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं।

About Post Author


Share this news
Advertisements