नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर 2026 (भाषा)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उनके साहसिक कृत्य से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
मच्छार ने धैर्य, सूझबूझ और बहादुरी का परिचय दिया : मोदी
कैप्टन मच्छार ने ‘फ्लाईदुबई’ उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कोशिश को नाकाम कर दिया था, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बच गई। प्रधानमंत्री ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कैप्टन मच्छार ने अद्भुत धैर्य, सूझबूझ और बहादुरी का परिचय दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित को सराहा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘और जैसा कि इजराइल के प्रधानमंत्री (बेंजामिन नेतन्याहू) ने आज कहा कि इस भारतीय ने 9/11 जैसे हमले को नाकाम कर दिया। स्मित की बहादुरी से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।’’ उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को मच्छार पर गर्व हो रहा है।
कैप्टन स्मित मच्छार के लिए देश भर में दुआओं की अपील
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं सभी नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि वे स्मित मच्छार के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें। भारत का गौरव बढ़ाने के लिए हम उनकी सराहना करते हैं।’’
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

