‘गलत हरकत’ के आठ साल बाद 20 वर्षीय पोती ने की क्रिकेट के बल्ले से दादा की हत्या

‘गलत हरकत’ के आठ साल बाद 20 वर्षीय पोती ने की क्रिकेट के बल्ले से दादा की हत्या
Share this news

इंदौर (मध्यप्रदेश), 05 अक्टूबर 2026 (भाषा)

इंदौर में 75 वर्षीय व्यक्ति की क्रिकेट के बल्ले से हमला करके हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी 20 साल की पोती को गिरफ्तार किया है।

मानसिक तनाव और पुराने उत्पीड़न का आरोप

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि सात-आठ साल पहले उसके दादा ने बुरी नीयत से उसके साथ गलत हरकत की थी जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। उन्होंने बताया कि युवती के 75 वर्षीय दादा एरोड्रम थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ रहते थे और राज्य पुलिस के विशेष सशस्त्र बल (एसएफ) से सेवानिवृत्त थे।

माता-पिता से विवाद के बाद दादा-दादी के घर पहुंची

अधिकारियों के मुताबिक शहर के एक महाविद्यालय में पढ़ने वाली युवती अपने दादा के घर से करीब 15 किलोमीटर दूर माता-पिता के साथ रहती है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात युवती का अपने माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद वह गुस्से में अपनी मोटरसाइकिल से सीधे दादा के घर पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक वह अपने साथ क्रिकेट का बल्ला भी लेकर गई थी। उन्होंने बताया कि युवती के बुजुर्ग दादा उस समय सो रहे थे और उनकी पत्नी भी घर में मौजूद थीं।

7-8 साल पुरानी घटना का गुस्सा

अधिकारियों ने बताया कि पोती के पहुंचने पर दादी ने घर का दरवाजा खोला जिसके बाद वह सीधे दादा के कमरे में पहुंची और उन पर क्रिकेट के बल्ले से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि युवती ने दादा के सिर और शरीर के अन्य अंगों पर बल्ले से कई वार किए जिससे उनकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में युवती ने दावा किया है कि दादा ने उसके साथ सात-आठ साल पहले बुरी नीयत से गलत हरकत की थी जिसके कारण वह अब तक मानसिक रूप से परेशान थी।

दावों की पुष्टि के लिए जांच जारी

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नरेंद्र रावत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हत्या की आरोपी युवती ने शुरुआती पूछताछ में दादा द्वारा सात-आठ साल पहले प्रताड़ित किए जाने की बात कही है। हम यह पता लगाने के लिए उससे विस्तृत पूछताछ करेंगे कि यह प्रताड़ना किस तरह की थी।’’ उन्होंने बताया कि हत्याकांड की वजह को लेकर युवती के दावों की पुष्टि की जा रही है और विस्तृत जांच जारी है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements