सरकार साफ-साफ बताए कि अर्थव्यवस्था की यह दुर्दशा क्यों है : प्रियंका

फाइल फोटो
Share this news

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के वित्तीय क्षेत्र को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को साफ-साफ बताना चाहिए कि अर्थव्यवस्था की यह दुर्दशा क्यों है। 

 प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, भाजपा सरकार को अब देश को साफ-साफ बताना चाहिए कि अर्थव्यवस्था की दुर्दशा ऐसी क्यों हो रही है? व्यापार टूट रहा है, उद्योग डगमगा रहे हैं, रुपया कमजोर होता जा रहा है, नौकरियां खत्म हो रही हैं। इससे हो रहे नुकसान की भरपाई कौन करेगा? 

 गौरतलब है कि नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को वित्तीय क्षेत्र में दबाव को अप्रत्याशित बताया। उन्होंने कहा कि किसी ने भी पिछले 70 साल में ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया जब पूरी वित्तीय प्रणाली में जोखिम है।  

कुमार ने कहा, सरकार को ऐसे कदम उठाने की जरूरत है जिससे निजी क्षेत्र की कंपनियों की आशंकाओं को दूर किया जा सके और वे निवेश के लिए प्रोत्साहित हों। 

About Post Author


Share this news
Advertisements