नयी दिल्ली, 07 मई 2026 (भाषा)
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म वर्ष 2008 में मुबंई में हुए आतंकी हमलों के दौरान 400 लोगों की जान बचाने वाले अस्पताल के कर्मचारियों की सच्ची कहानी से प्रेरित है।
कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता
‘भारत भाग्य विधाता’ के पटकथा लेखक और निर्देशक मनोज तापडिया हैं। यह फिल्म 26/11 हमलों की रात कामा अस्पताल के अंदर की गतिविधियों पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि जब बाहर आतंकवादी घटना के कारण अफरातफरी मची थी तब कैसे अस्पताल के सभी नर्स, वार्ड बॉय, सफाईकर्मी, लिफ्ट ऑपरेटर, सुरक्षाकर्मी और प्रशासनिक कर्मचारी अपने-अपने काम पर डटे रहे और मरीजों के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
साहस, बलिदान, मानवता और एकता की एक अनकही कहानी
रनौत ने एक बयान में कहा, ‘‘फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ उन लोगों के साहस, बलिदान, मानवता और एकता की एक अनकही कहानी है जो आतंक और जीवन के बीच ढाल बनकर खड़े रहे।’’ रनौत ने कहा, ‘‘यह सच्ची देशभक्ति है, जहां कर्तव्य कर्म में बदल जाता है। मुझे इस कहानी का हिस्सा होने पर गर्व है। फिल्म उन लोगों के लिए श्रद्धांजलि स्वरूप है जिन्होंने शहर को उसके सबसे कठिन क्षणों में एकजुट रखा।’’
फिल्म के के कलाकार:
फिल्म के कलाकारों में रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्दे सहित अन्य कलाकार शामिल हैं
फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

