ऋतिक रोशन ने आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को सराहा, लेकिन इसकी ‘राजनीति’ से असहमति जताई

ऋतिक रोशन ने आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को सराहा, लेकिन इसकी ‘राजनीति’ से असहमति जताई
Share this news

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर 2025 (भाषा)

अभिनेता ऋतिक रोशन ने आदित्य धर की नई जासूसी एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ की प्रशंसा करते हुए कहा है कि फिल्म की सिनेमाई महत्वाकांक्षा ने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा, हालांकि वह इसमें दिखाई गई “राजनीति से असहमत” हैं।\

5 दिसंबर को हुई थी रिलीज़ धुरंधर

‘धुरंधर’ जासूसी थ्रिलर है जो पांच दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन व पटकथा लेखन आदित्य धर ने किया है। रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म भू-राजनीतिक घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित गोपनीय खुफिया अभियानों की कहानी पेश करती है।

इस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

ऋतिक रोशन ने बुधवार को साझा एक विस्तृत नोट में ‘धुरंधर’ को कहानी कहने का अच्छा उदाहरण बताया। उन्होंने लिखा, “मुझे सिनेमा से प्यार है, मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो कहानी को खुद पर हावी होने देते हैं…। ‘धुरंधर’ इसका उदाहरण है। कहानी कहने का तरीका शानदार है। यह सिनेमा है।” अभिनेता ने कहा कि फिल्म में दर्शाए गए राजनीतिक रुख से असहमत होने के बावजूद वह इसके शिल्प की सराहना करते हैं। उन्होंने लिखा, “मैं इसकी राजनीति से असहमत हो सकता हूं और इस पर बहस कर सकता हूं कि फिल्मकार होने के नाते हमारी क्या जिम्मेदारियां हैं, लेकिन एक छात्र के तौर पर मैंने इससे बहुत कुछ सीखा। कमाल है।”

फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements