नयी दिल्ली, 26 अगस्त 2025 (भाषा)
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा को उनके पहले बच्चे के जल्द ही आगमन की खबर पर बधाई दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने सोमवार को घोषणा की कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर केक की एक तस्वीर साझा की, जिस पर लिखा था : ‘‘1+1=3’’ ।
प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई
हाल में ‘एक्शन कॉमेडी’ फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा ने इस ‘पोस्ट’ को सोमवार को अपनी ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ पर साझा करते हुए परिणीति चोपड़ा और राघव को बधाई दी। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “बधाई हो परिणीति और राघव।’’
कई अन्य हस्तियों ने भी दी बधाई
प्रियंका के अलावा सोनम कपूर, नेहा धूपिया और निमरत कौर समेत फिल्म जगत की कई अन्य हस्तियों ने भी इस ‘पोस्ट’ के ‘कमेंट सेक्शन’ में परिणीति और राघव को शुभकामनाएं दीं।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

