नयी दिल्ली, 10 नवंबर 2025 (भाषा)
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्म “धुरंधर” के सह-अभिनेता आर माधवन की पहली झलक पेश की। इसमें उन्हें “कर्म का सारथी” के रूप में प्रदर्शित किया गया है।
“उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” फेम आदित्य धर द्वारा निर्देशित, लिखित और सह-निर्मित इस फिल्म (धुरंधर) में संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल के अलावा सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं। सिंह ने शनिवार को अपने ‘इंस्टाग्राम’ हैंडल पर पोस्टर साझा किया।
कैप्शन में लिखा है, “कर्म का सारथी। तीन दिन बाकी! धुरंधर का ट्रेलर 12 नवंबर को अपराह्न 12:12 बजे रिलीज होगा।” पोस्टर में माधवन भूरे रंग का पैंट-सूट पहने नजर आ रहे हैं। “धुरंधर” पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उसके बाद नेटफ्लिक्स पर इसका प्रीमियर होगा।
फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

