आतंक के आरोपी को संसद में भेजना राष्ट्रविरोधी नहीं है, लेकिन सवाल पूछना देशद्रोह हो जाता है: स्वरा

FILE PHOTO
Share this news

ग्वालियर, 7 मार्च बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी और भोपाल से सांसद प्रज्ञ ठाकुर का नाम लिए बिना भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंक के आरोपी को संसद में भेजना राष्ट्रविरोधी नहीं माना जाता है, लेकिन सवाल पूछना राष्ट्र विरोधी माना जाता है। 

मध्य प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को यहां आयोजित बिटिया उत्सव सेमीनार में स्वरा भास्कर ने कहा , आतंक के एक आरोपी को सांसद बनाकर संसद में भेजना देशद्रोह नहीं है, लेकिन जो लोग सवाल पूछते हैं, वे देशद्रोही हो जाते हैं। उन्होंने कहा, मुझे वोट देने का हक है और मैं एक अच्छे नागरिक की तरह टैक्स देती हूं, लेकिन सवाल पूछती हूं तो देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो जाता है, जबकि मुझ्े देश से उतना ही प्यार है, जितना एक राष्ट्रवादी नागरिक को है। (भाषा)

About Post Author


Share this news
Advertisements