जम्मू कश्मीर जाएंगे, राज्यपाल के विमान की जरूरत नहीं : राहुल

FILE PHOTO
Share this news

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के राज्य की यात्रा पर आने संबंधी आमंत्रण को मंगलवार को स्वीकार कर लिया लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें विमान की जरूरत नहीं है। गांधी ने कहा कि वह और विपक्ष के अन्य नेता जम्मू कश्मीर आएंगे। उन्होंने राज्यपाल से लोगों तथा सैनिकों से मुलाकात करने की छूट देने को भी कहा।

 गांधी ने ट्वीट किया, प्रिय राज्यपाल मलिक, विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल और मैं जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख की यात्रा के आपके गरिमामय न्योते को स्वीकार करते हैं। हमें विमान की जरूरत नहीं है लेकिन कृपा कर यह सुनिश्चित करें कि हमें वहां पर लोगों तक, मुख्यधारा के नेताओं तक और वहां तैनात हमारे जवानों तक जाने तथा उनसे मुलाकात करने की छूट हो।   

गौरतलब है कि सोमवार को राज्यपाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जम्मू कश्मीर आने का न्योता देते हुए कहा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के लिए वह विमान भेजेंगे।  दरअसल राज्यपाल की टिप्पणी तब आई जब गांधी ने कहा राज्य में लोग मर रहे हैं और स्थिति सामान्य नहीं है जैसा कि सरकार दावा कर रही है। 

About Post Author


Share this news
Advertisements