प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी ईद-उल-अज़हा की बधाई

image - social media
Share this news

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को सोमवार को ईद-उल-अज़हा की बधाई दी और उम्मीद जताई की यह त्योहार समाज में शांति और खुशहाली की भावना को बढ़ाएगा। ईद-उल-अज़हा को कुर्बानी का त्योहार भी माना जाता है। देश भर में सोमवार को यह त्योहार पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।  

मोदी ने ट्वीट किया, ईद-उल-अज़हा के पर्व पर मेरी शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि यह हमारे समाज में शांति और खुशहाली की भावना को बढ़ाएगा। ईद मुबारकउ 

About Post Author


Share this news
Advertisements