अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती

फाइल फोटो - सोशल मीडिया
Share this news

मुंबई, हिंदी फिल्मों के अभिनेता अमिताभ बच्चन को नियमित जांच के लिए मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  अस्पताल के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अमिताभ मंगलवार को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए और वह अब भी वहीं हैं।

शुरुआत में मिली खबरों के अनुसार अमिताभ लीवर संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती है, लेकिन यह बात स्पष्ट नहीं है। अमिताभ ने गुरुवार को करवा चौथ के मौके पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं थी। उन्होंने 11 अक्टूबर को अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ अपना 77वां जन्मदिन मनाया था। (भाषा)

About Post Author


Share this news
Advertisements