भाजपा ने निर्वाचन आयोग की मदद से बंगाल, असम में चुनाव चोरी किए : राहुल गांधी

भाजपा ने निर्वाचन आयोग की मदद से बंगाल, असम में चुनाव चोरी किए : राहुल गांधी
Share this news

नयी दिल्ली, 05 मई 2026 (भाषा)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्वाचन आयोग की मदद से चुनाव की चोरी की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस दावे का समर्थन किया कि पश्चिम बंगाल में 100 सीट की लूट की गई है।

गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भाजपा द्वारा निर्वाचन आयोग के सहयोग से असम और बंगाल के चुनाव चोरी किए जाने के स्पष्ट मामले हैं। हम ममता जी से सहमत हैं। बंगाल में 100 से ज्यादा सीट चोरी हो गईं।” गांधी ने कहा, “हमने पहले भी यह तरकीब देखी है।”

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और पिछले लोकसभा चुनाव में यह देखने को मिला था। उन्होंने कहा, “चुनाव चोरी, संस्था चोरी – अब और चारा ही क्या है!”

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements