देश में 100 पर्यटन स्थलों, 50 सांस्कृतिक स्थलों पर योग सत्र आयोजित करेगा संस्कृति मंत्रालय

Share this news

नयी दिल्ली (भाषा) संस्कृति मंत्रालय 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में 100 प्रसिद्ध स्थलों और 50 अन्य सांस्कृतिक स्थलों पर योग सत्र आयोजित करेगा, जिनमें यूनेस्को के कुछ विरासत स्थल भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि ये सत्र आंध्र प्रदेश के विखापत्तनम में आयोजित किए जा रहे मुख्य समारोहों के साथ पूरक कार्यक्रमों के रूप में आयोजित किए जाएंगे।

विशाखापत्तनम में आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी शामिल होंगे।

बयान में कहा गया कि यूनेस्को के जिन विश्व धरोहर स्थलों में योग सत्र आयोजित किए जाएंगे, उनमें चराईदेव मोइदम (असम), रानी की वाव और धोलावीरा (गुजरात), हम्पी और पट्टाडकल (कर्नाटक), खजुराहो स्मारक समूह और सांची स्तूप (मध्य प्रदेश), कोणार्क का सूर्य मंदिर (ओडिशा), एलीफेंटा गुफाएं (महाराष्ट्र) और तंजावुर का बृहदीश्वर मंदिर (तमिलनाडु) शामिल हैं।

संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि वह 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘‘देश भर में 100 पर्यटन-आधारित प्रसिद्ध स्थलों और 50 से अधिक सांस्कृतिक स्थलों’’ पर योग सत्र आयोजित करेगा। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान के जोधपुर में ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे

About Post Author


Share this news
Advertisements