चक्रवात मोंथा से तबाही : राहुल गांधी ने केंद्र से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया

चक्रवात मोंथा से तबाही : राहुल ने केंद्र से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया
Share this news

नयी दिल्ली, 02 नवंबर 2025 (भाषा)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंध्रप्रदेश में चक्रवात मोंथा से हुई तबाही पर शनिवार को चिंता व्यक्त की और राज्य एवं केंद्र से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।

गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश में चक्रवात मोंथा से हुई तबाही ने कई जिलों में भारी कठिनाई पैदा की है। मेरी संवेदनायें उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजन, घर और आजीविका खो दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह देखकर बहुत दुख होता है कि हमारे किसान, जिन्होंने महीनों तक अथक परिश्रम किया, उनकी पूरी फसल रातों रात बर्बाद हो गयी।’’ कांग्रेस नेता गांधी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में पार्टी जमीन पर मौजूद है, लोगों की बात सुन रही है और नुकसान का आकलन कर रही है।

गांधी ने पोस्ट में कहा, ‘‘हम राज्य और केंद्र दोनों सरकारों से तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं – तबाही का पैमाना तत्काल और सहानुभूतिपूर्ण कार्रवाई की मांग करता है।’’

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements