भगोड़े गैंगस्टर रवि पुजारी को सेनेगल से बेंगलुरु लाया गया

Share this news

बेंगलुरु, 24 फरवरी हत्या और वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में वांछित भगोड़े गैंगस्टर रवि पुजारी को सोमवार तड़के फ्रांस के रास्ते सेनेगल से बेंगलुरु लाया गया।  पुलिस के एक अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, हां, हम उसे ले आए हैं।  

पुलिस सूत्रों से बताया कि गैंगस्टर को दक्षिण अफ्रीका में एसर्ए दक्षिण अफ्रीकाी पुलिस और सेनेगल सुरक्षा एजेंसियों ने एक संयुक्त अभियान में पकड़ा और बाद में उसे सेनेगल प्रत्यर्पित कर दिया गया।  सेनेगल में पुजारी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों का एक दल उसे लाने के लिए सेनेगल गया।  

इस दल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमर कुमार पांडे और बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल भी शामिल थे।  दल ने प्रत्यर्पण की कार्रवाई पूरी की और उसे एयर फ्रांस के विमान से बेंगलुरु लाए।  पुजारी को सेनेगल अधिकारियों ने पिछले साल गिरफ्तार किया था लेकिन स्थानीय अदालत के उसे जमानत देने के कारण भारतीय पुलिस उसे वापस नहीं ला पाई थी।  

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद पुजारी जमानत का उल्लंघन करते हुए सेनेगल से भाग कर दक्षिण अफ्रीका चला गया था।  गैंगस्टर कई जघन्य अपराधों में शामिल था और उसने कर्नाटक में अपना नेटवर्क फैला रखा था। (भाषा)

About Post Author


Share this news
Advertisements