झारखंड पर चुप नहीं हूं, छात्रों के खिलाफ हिंसा स्वीकार नहीं : राहुल गांधी

झारखंड पर चुप नहीं हूं, छात्रों के खिलाफ हिंसा स्वीकार नहीं : राहुल गांधी
Share this news

नयी दिल्ली, 12 अगस्त 2026 (भाषा)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग के मामले पर चुप नहीं हैं और स्पष्ट कर चुके हैं कि छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा स्वीकार नहीं है।

चुप नहीं हूं, खुलकर बोल रहा हूं – राहुल गांधी

राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस भी शामिल है। राहुल गांधी ने संसद परिसर में झारखंड में छात्रों के आंदोलन से जुड़े एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘झारखंड में जो हो रहा है, मैं उस मुद्दे पर चुप नहीं हूं, बल्कि खुलकर बोल रहा हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने संवाददाता सम्मेलन में साफ कहा है कि हम अपने छात्रों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा को स्वीकार नहीं करते हैं।’’

संवाद के जरिए हल निकालने की मांग

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा करते हुए कहा था कि राज्य सरकार को बातचीत करके समस्या का समाधान निकालना चाहिए।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements