MP: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफ़ा

IMAGE - SOCIAL MEDIA
Share this news

2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद कांग्रेस में शुरू हुआ इस्तीफों का दौर है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है, ऐसे में अब एक और नाम इस कड़ी में जुड़ गया है और वह है मध्य प्रदेश के युवा नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया जा सका है. बता दें नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ही मंजूर किया जाएगा.

इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं. उनके अलावा प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया, वरिष्ठ अधिवक्ता और विधिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा ने भी अपना इस्तीफा कांग्रेस को सौंप दिया है.

बता दें अभी किसी भी कांग्रेसी नेता का इस्तीफा मंजूर नहीं किया जा सका है. ऐसे में जब तक कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होती और वह इन सभी नेताओं के इस्तीफे स्वीकार नहीं करते सभी नेता अपने-अपने पदों पर बने रहेंगे.

About Post Author


Share this news
Advertisements