पीएम मोदी ने फिजी के समकक्ष राबुका के साथ की वार्ता, सात समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

पीएम मोदी ने फिजी के समकक्ष राबुका के साथ की वार्ता, सात समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
Share this news

नयी दिल्ली, 25 अगस्त 2025 (भाषा)

पीएम मोदी ने सोमवार को फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी लिगामामादा राबुका के साथ व्यापक वार्ता की, जिसमें व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों नेताओं की बातचीत के बाद भारत और फिजी ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए।


आपदा से निपटने में फिजी की मदद करेंगे : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन फिजी के लिए खतरा है, हम आपदा से निपटने में उसकी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत और फिजी भले ही दूर हों, लेकिन दोनों देशों की आकांक्षाएं समान हैं।


रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों में आपसी सहयोग मजबूत करने का निर्णय

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फिजी ने रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने का निर्णय लिया है साथ ही रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया है।

राबुका की तीन दिवसीय भारत यात्रा

राबुका रविवार को तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। फ़िजी के नेता के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिसमें स्वास्थ्य मंत्री रातू अटोनियो लालबालावु और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements