World Cup 2019: पहले स्थान के साथ सेमीफइनल में पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला

Share this news

श्रीलंका को हराते ही टीम इंडिया अंकतालिका में 15 अंकों के साथ शीर्ष पर पहंच गई है। टीम इंडिया की सेमीफाइनल में भिड़ंत अंकतालिका में नंबर चार पर रहने वाली न्यूजीलैंड की टीम से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 9 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा।

भारत नौ मैचों में से सात जीता है और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। वहीं, न्यूजीलैंड को नौ में से पांच में जीत हासिल हुई तो तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

वर्ल्ड कप 2019 के आखिरी लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 10 रन से हरा दिया। इस मैच के रिजल्ट के साथ ही यह तय हो गया कि कौन सी टीम सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी।

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के अंकतालिक में 14 अंक हैं, जबकि इंगलैंड के 12 अंक हैं।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 12 जुलाई को बर्मिंगम के मैदान पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया नौ मैचों में से सात जीता और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं, मेजबान इंग्लैंड को नौ में से छह में जीत हासिल हुई तो तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

About Post Author


Share this news
Advertisements