Chandrayaan 2 : सर्वश्रेष्ठ के लिए उम्मीद करें, हौसला रखें : मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों से कहा

फोटो सोशल मीडिया
Share this news

बेंगलुरु, चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का आज जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञनिकों से कहा कि वे निराश न हों और सर्वश्रेष्ठ के लिए उम्मीद करें।  मोदी चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा नजारा देखने के लिए यहां स्थित इसरो केंद्र पहुंचे थे।

हालांकि, लैंडर से संपर्क टूट जाने के कारण सॉफ्ट लैंडिंग के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई।  मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों से कहा कि देश को उन पर गर्व है और उन्हें हौसला रखना चाहिए।

 प्रधानमंत्री ने कहा, हौसला रखें…सर्वश्रेष्ठ के लिए उम्मीद करें।  उन्होंने इसरो प्रमुख के. सिवन की पीठ भी थपथपाई।  लैंडर से संपर्क टूट जाने की घोषणा से कुछ मिनट पहले सिवन ने मोदी को इस बारे में जानकारी दी।  

मोदी ने बाद में एक ट्वीट में कहा, भारत को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और भारत को हमेशा गौरवान्वित किया है। ये क्षण हौसला रखने के हैं और हम हौसला रखेंगे। इसरो अध्यक्ष ने चंद्रयान-2 पर अपडेट दिया। हमें उम्मीद है और हम अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में कठिन परिश्रम जारी रखेंगे।  (भाषा)

About Post Author


Share this news
Advertisements