अंकिता ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता

अंकिता ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता
Share this news

राइन रूहर (जर्मनी), 27 जुलाई 2025 (भाषा)

भारत की स्टीपलचेज एथलीट अंकिता ने रविवार को विश्व विश्वविद्यालय खेलों के अंतिम दिन 9:31.99 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 3000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता।


अंकिता ने कम समय में जीता रजत पदक

रविवार को कई भारतीय एथलीट ट्रैक स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। 23 वर्षीय अंकिता ने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 9:39.00 सेकेंड से लगभग सात सेकेंड कम समय में रजत पदक जीता। वह फिनलैंड की इलोना मारिया मोनोनेन (9:31.86 सेकेंड) के मिली सेकेंड से पीछे रहीं।

शुक्रवार को अंकिता ने 9:54.79 सेकंड का समय निकालकर हीट 1 में शीर्ष स्थान हासिल किया था और फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।


भारत के पदकों की संख्या दो स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य

सुबह के सत्र में अंकिता के पदक जीतने के साथ भारत ने इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में अपने पदकों की संख्या दो स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदकों तक पहुंचा दी है।

भारतीय महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने 3:35.08 सेकेंड से सत्र का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला, लेकिन यह पदक के लिए पर्याप्त नहीं था। अनखा बिजुकुमार, देवयानीबा जाला, रशदीप कौर और रूपल की चौकड़ी पांचवें स्थान पर रही।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements