श्रेयस अय्यर छह जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलेंगे

श्रेयस अय्यर छह जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलेंगे
Share this news

मुंबई, 03 जनवरी 2026 (भाषा)

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पिछले साल अक्टूबर में लगी तिल्ली (स्पलीन) की चोट से उबरने के बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेलने के लिए तैयार हैं। वह विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच छह जनवरी को होने वाले मैच में खेलेंगे लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला में उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी।

06 जनवरी को खेलेंगे अपना दूसरा आरटीपी मैच

बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के एक सूत्र के अनुसार यह 31 वर्षीय खिलाड़ी अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए 50 ओवरों की प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता में खेलेगा। सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘श्रेयस दो जनवरी, 2026 को अपना पहला 50 ओवर का आरटीपी (रिटर्न टू प्ले) मैच खेलने में सफल रहे। वह पूरी तरह फिट होने की मंजूरी मिलने से पहले छह जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के रूप में अपना दूसरा आरटीपी मैच खेलेंगे।’’

इस प्रकार अय्यर एक अन्य भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। जायसवाल ने 31 दिसंबर को गोवा के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेला था। भारत 11 से 31 जनवरी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू धरती पर तीन वनडे और फिर पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगा।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements